Site icon Satluj Times

मुख्यमंत्री ने दिए निजी फैक्ट्री आग मामले की एडीसी सोलन की अध्यक्षता में उच्च स्तरीय जांच के निर्देश

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सोलन जिला के नालागढ़ क्षेत्र के झाड़माजरी स्थित निजी फैक्ट्री में आग लगने की घटना पर दुख व्यक्त करते हुए इसकी उच्च स्तरीय जांच के निर्देश दिए हैं। ये जांच एडीसी सोलन की अध्यक्षता में होगी। इसमें सभी तथ्यों और एसआईटी द्वारा की गई जांच को भी देखा जाएगा। एडीसी सोलन सारे मामले को लेकर निजी उद्योग में काम करने वाले कर्मचारियों घायलों और वहां के लोगों के साथ अन्यों से भी सारे तथ्यों की जांच करेंगे।

मुख्यमंत्री जिला प्रशासन को घटना की जांच करने और प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।इस घटना में मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करने की प्रार्थना की।

Exit mobile version