Site icon Satluj Times

मुख्यमंत्री ने ‘राजीव गांधी-21वीं सदी के दूरदर्शी’ प्रदर्शनी का शुभारंभ किया

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न राजीव गांधी की 33वीं पुण्यतिथि पर शिमला के गेयटी थियेटर में ‘राजीव गांधी-21वीं सदी के दूरदर्शी’ प्रदर्शनी का शुभारंभ किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने अपने छात्र दिनों को याद करते हुए कहा कि भारतीय राष्ट्रीय छात्र संघ (एन.एस.यू.आई.) के माध्यम से राजीव गांधी के साथ अपने जुड़ाव का स्मरण किया। उन्होंने कहा कि राजीव गांधी के सहयोग से ही वे एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष बने।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राजीव गांधी के प्रधानमंत्री के रूप में कार्यकाल के दौरान एनएसयूआई के एक प्रतिनिधिमंडल की मांग पर युवाओं को 18 वर्ष की आयु में मतदान का अधिकार प्राप्त हुआ।

Exit mobile version