Site icon Satluj Times

नादौन प्रवास में बच्चों के साथ नजर आया मुख्यमंत्री का विशेष लगाव

कार्य करने की अपनी विशिष्ट शैली से मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू सभी वर्गों को प्रभावित कर रहे हैं, विशेष रूप से बच्चों के बीच वह ‘सुक्खू सर’ के नाम से लोकप्रिय हो रहे हैं। अपने गृह विधानसभा क्षेत्र के प्रवास पर नादौन पहुंचे मुख्यमंत्री से हर वर्ग के लोग मिलने आ रहे हैं, और इनमें काफी संख्या में बच्चे भी शामिल हैं जो उन्हें ‘सुक्खू सर’ के नाम से पुकारते हैं।

सेरा विश्राम गृह में जनसमस्याएं सुनने के दौरान नादौन विधानसभा क्षेत्र के जंगली गांव की बच्चियां कृतिका, ईशू, आरुषि, रिया और रिद्धिमा मुख्यमंत्री से मिलने पहुंची, फोटो खिंचवाई और उनसे बातचीत की।

मुख्यमंत्री के साथ भेंट कर सभी बच्चियां उत्साहित नजर आई। उन्होंने बताया कि ‘सुक्खू सर’ ने सबसे पहले उनका परिचय प्राप्त किया और मिठाई खिलाई।

Exit mobile version