Site icon Satluj Times

मुख्यमंत्री ने आईपीएस अधिकारी एस.आर. राणा के निधन पर शोक व्यक्त किया

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी एस.आर. राणा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। एस. आर. राणा का आज कांगड़ा जिला स्थित जोरावर स्टेडियम धर्मशाला में आयोजित आभार रैली में ड्यूटी के दौरान दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था। वह भारतीय आरक्षित वाहिनी जंगलबेरी में कमांडेंट के पद पर तैनात थे।

मुख्यमंत्री ने जोनल अस्पताल धर्मशाला का दौरा किया और श्री राणा को श्रद्धांजलि अर्पित की।

सुखविन्दर सिंह सुक्खू ने इस दुःखद घटना से शोकाकुल एस. आर. राणा की धर्मपत्नी, पुत्र एवं परिवार के अन्य सदस्यों से गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोक संतप्त परिजनों को इस अपूर्णीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

Exit mobile version