Site icon Satluj Times

मुख्यमंत्री ने शहीद कैप्टन विक्रम बत्रा की माता के निधन पर शोक व्यक्त किया

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज यहां परमवीर चक्र से अलंकृत शहीद कैप्टन विक्रम बत्रा की माता कमल कांत बत्रा के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उनका 77 वर्ष की आयु में आज जिला कांगड़ा के पालमपुर में निधन हो गया। मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार के सदस्यों को इस असहनीय क्षति को सहन करने की प्रार्थना की।

Exit mobile version