Site icon Satluj Times

मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू बजट पेश करने पहुंचे अपनी पुरानी आल्टो कार से

-मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू बजट पेश करने पहुंचे अपनी पुरानी आल्टो कार से

-प्राकृतिक आपदा में मारे गए लोगों को दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू अपना दूसरा बजट पेश करने के लिए अपने सरकारी आवास ओक ओवर से अपनी पुरानी आल्टो कार को खुद चलाकर पहुंचे। उनके साथ शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर साथ वाली सीट पर बैठे हुए थे। इससे पूर्व अपने पहले बजट को पेश करने के लिए भी सुक्खू इसी आल्टो कार में आए थे।

मुख्यमंत्री ने बजट भाषण की शुरूआत में प्राकृृतिक आपदा के दौरान असमय आकाल का ग्रास बने लोगों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि आपदा में जान माल का व्यापक नुकसान हुआ है। इसकी भरपाई में समय लगेगा।

Exit mobile version