Site icon Satluj Times

केंद्र सरकार ने मुख्यमंत्री सुक्खू के दुबई दौरे को दी मंजूरी

हिमाचल को 2027 तक देश का सबसे अमीर राज्य बनाने के लिए कृतसंकल्प मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू हरित औद्योगिक निवेश लाने के लिए दुबई जाएंगे। मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दुबई दौरे को केंद्र सरकार ने स्वीकृति प्रदान कर दी है। मुंबई में फार्मा एक्सपो-2023 में प्रदेश के लिए दस हजार करोड़ से अधिक का निवेश आया था, उसके बाद पहला मौका होगा कि विदेशी धरती से प्रदेश में पर्यटन और ऊर्जा क्षेत्र में निवेश आएगा। ऐसा माना जा रहा है कि दुबई हरित औद्योगिक निवेश करने के लिए दूसरे देशों में स्थान तलाश रहा है।

संभवत: यूएई के लिए हिमाचल प्रदेश सौर ऊर्जा के क्षेत्र में निवेश करने वाला बड़ा भागीदार देश होगा। इसके अतिरिक्त दुबई के निवेशक पर्यटन क्षेत्र में निवेश करने के इच्छुक हैं। प्रदेश सरकार ने पर्यटन क्षेत्र में निवेशकों के लिए धारा-118 में निवेश करने वालों के लिए विशेष प्रविधान किया है।

दुबई दौरे पर मुख्यमंत्री सुखविंरद सिंह सुक्खू के साथ पर्यटन विकास निगम के उपाध्यक्ष आरएस बाली, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा के अतिरिक्त चार आईएएस अधिकारी भी साथ जाएंगे। दुबई जाने का कार्यक्रम 13 दिसंबर से 16 दिसंबर तक रहेगा। उसके बाद मुख्यमंत्री सुक्खू शिमला लौटकर अगले दिन धर्मशाला में आयोजित होने वाले विधानसभा के शीतकालीन सत्र में शामिल होने के लिए रवाना होंगे। दुबई में वहां के निवेशकों के साथ बैठक करेंगे।

Exit mobile version