कैबिनेट मंत्री चंद्र कुमार व रोहित ठाकुर ने जयराम को आड़े हाथ लिया

0

कैबिनेट मंत्री चंद्र कुमार और रोहित ठाकुर ने पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर द्वारा मुख्य संसदीय सचिवों की नियुक्ति को लेकर उठाए गए सवाल और मंत्रिमंडल गठन में कांगड़ा जिला की अनदेखी करने के बयान पर कड़ा एतराज जताया है।

एक संयुक्त बयान में सरकार के दोनों ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर को आधारहीन व द्वेषपूर्ण बयानबाजी से दूर रहना चाहिए।

क्योंकि विधानसभा चुनाव में प्रदेश की जनता ने भाजपा को पूरी तरह से नकार दिया है। उन्होंने कहा कि राज्य के लोगों ने कांग्रेस पार्टी को भारी समर्थन दिया है और मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में राज्य सरकार ‘कांग्रेस प्रतिज्ञा पत्र-2022’ में किए गए सभी वादों को पूरा करेगी।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here