Site icon Satluj Times

भाजपा जीती, सत्ता का दुरुपयोग पड़ा कांग्रेस पर भारी : बिंदल

बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह, प्रदेश प्रभारी श्रीकांत शर्मा, सह प्रभारी संजय टंडन, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर विशेषरूप से उपस्थित रहे | भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि 4 लोक सभा चुनाव जीतने, 3 उपचुनाव जीतने, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने, राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा को स्वास्थ्य मंत्री, अनुराग ठाकुर को पांचवी बार सांसद, सुरेश कश्यप को दूसरी बार, राजीव भारद्वाज, कंगना रनौत को प्रथम बार सांसद बनने पर सभी को बधाई दी और कार्यकर्ताओं का लक्ष्य के साथ 100 प्रतिशत धरातल पर दिन रात काम करने के लिए दिल की  गहराईयों से धन्यवाद किया। लोक सभा और उपचुनाव की जीत भाजपा के लिए बहुमूल्य है। बिंदल के कहा कि प्रधानमंत्री मोदी आजादी के बाद दूसरे ऐसे प्रधानमंत्री है जो तीसरी बार लगातार देश के प्रधानमंत्री बने है ।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष ने 2023 से हिमाचल में 11 बड़ी रैलियां, 8 चुनावी रैलियां की। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा हिमाचल में दो महा रैलियों में हिमाचल का वायुमंडल सकारात्मक कर चुनावी जीत का आगाज किया। केंद्रीय मंत्री अमित शाह की 2, नितिन गडकरी 3, मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश योगी जी की 2 रैलियों का लोक सभा चुनावों के समय बड़ा योगदान रहा।

उन्होंने कहा कि भाजपा द्वारा टिफिन बैठक, विकास तीरथ यात्रा, विधानसभा घेराव, विधानसभा के अंदर विधायक दल का जबरदस्त प्रदर्शन, योग दिवस, तीरथ स्थल की सफाई, त्रिदेव सम्मेलन, अम्बेडकर  जयंती, युवा सम्मेलन, पन्ना प्रमुख सम्मेलन जैसे सैंकड़ो कार्यक्रम संगठन और कार्यकर्ताओं द्वारा संचालित किए गए। इससे पार्टी का बल बढा और चुनावों के समय इन सभी अभियानों का पार्टी को बड़ा लाभ मिला |

डॉ राजीव बिंदल ने कहा कि पूरे प्रदेश में कांग्रेस पार्टी हारी और भाजपा जीती है। इसका प्रत्यक्ष प्रमाण लोकसभा चुनाव रिजल्ट में सभी के समक्ष आया जहां भाजपा ने 61 विधानसभा सीटों पर दमदार विजय हासिल की है मुख्यमंत्री अपनी विधानसभा में हारे और उनके मित्र मंत्री, कैबिनेट भी चुनावों में हारे। उपचुनावो में कांग्रेस सरकार द्वारा सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग करने के बावजूद भाजपा ने तीन सीटों पर विजय हासिल की |

Exit mobile version