मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं चुनाव प्रभारी सौदान सिंह, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, पूर्व मुख्यमंत्री प्रो प्रेम कुमार धूमल, प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना, सह प्रभारी संजय टंडन, चुनाव सह प्रभारी प्रभारी देविंदर सिंह राणा, भाजपा के पूर्व अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल, सतपाल सत्ती, महामंत्री त्रिलोक कपूर, राकेश जम्वाल, त्रिलोक जम्वाल, संगठन महामंत्री पवन राणा और महिला मोर्चा अध्यक्ष रश्मि धर सूदभाजपा मुख्यालय दिल्ली में हुई बैठक में मौजूद रहे।
प्रदेश प्रवक्ता भारतीय जनता पार्टी के पूर्व विधायक बलदेव तोमर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी और उसके नेता राजनीतिक नैतिकता में रहकर बयान बाजी करें। जनता के द्वारा कांग्रेस का नकारना परिवारवाद से घिरना रजवाड़ाशाही मानसिकता कांग्रेस पर हावी होना, और इस सब का डिंढोरा भाजपा पर और लोकतंत्र के चौथे स्तंभ मीडिया पर फोड़ना कहां तक उचित है और यह कौन सी राजनीतिक नैतिकता का परिचय है। कांग्रेस की स्थिति प्रदेश के अंदर दिन-प्रतिदिन खराब होती जा रही है एक बाद एक नेता कांग्रेस छोड़ कर जा रहे है।