– जयराम बोले, अध्यक्ष जी एक बार फिर बोलो
विधानसभा में बजट सत्र के दौरान 27 का उल्लेख क्या हुआ कि सदन में खुशनुमा माहौल बन गया। विपक्ष की ओर से विधायक ऐसा कहने लगे, तो ये मानते हो कि हम आ रहे है। तुरंत ही सत्ता पक्ष की ओर अगली बेंच पर बैठे मंत्रियों ने कहा कि ये तो जनता तय करेगी कि कौन कब आएगा, इसलिए इसमें खुश होने की कोई बात नहीं है। प्रश्नकाल के तुरंत बाद बजट पर चर्चा शुरू होने से पहले विधानसभा अध्यक्ष गलती से जयराम को मुख्यमंत्री कह गए। जयराम ठाकुर सीट से खड़े थे और एक हाथ उनका माइक पर था और हंसते हुए अध्यक्ष जी को बोले, एक बार फिर बोलो।
इसपर विधानसभा अध्यक्ष ने कि आप मुख्यमंत्री तो पहले थे और अभी नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री है। अध्यक्ष जी ने केवल 27 कहा था कि भाजपा विधायक खिलखिलाकर हंसने लगे। इस पर अध्यक्ष जी ने कहा कि चुनाव तो 2027 में होने हैं, तब तक इंतजार करो। कौन आएगा, तब पता चलेगा। विपक्षी सदस्य खुश थे तो सत्ता पक्ष की ओर से मंत्रियों व वरिष्ठ विधायकों ने कहा कि ज्यादा खुश होने की जरूरत नहीं है। लेकिन 27 का उल्लेख क्या हुआ कि सबने अलग-अलग मायने निकाल लिए। ऐसा समझा होगा कि 27 फरवरी को राज्यसभा का चुनाव होना है।

