Site icon Satluj Times

भाजपा सरकार ने 75 हजार करोड़ के कर्ज में डुबोया : नेगी

कैबिनेट मंत्री जगत सिंह नेगी ने आरोप लगाया है कि भाजपा सरकार ने हिमाचल प्रदेश को 75 हजार करोड़ रुपए के कर्ज तले डुबोया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चुनाव के समय की गई घोषणा के अनुरुप विदेशी सेब के आयात पर रोक लगानी चाहिए।

उन्होंने कहा कि यदि विदेशी सेब के आयात पर रोक नहीं लग सकती तो इस पर टैक्स लगना चाहिए, ताकि प्रदेश के सेब पर इसकी मार नहीं पड़े।

जगत सिंह नेेगी ने पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में कहा कि कांग्रेस सरकार प्रदेश की आर्थिकी पटरी पर लाने की कोशिश करेगी। उन्होंने कहा कि इस बार तो बागवानों के पैकेजिंग सामान पर भी 6 फीसदी जीएसटी लगाया गया।

 

 

Exit mobile version