भाजपा प्राकृतिक आपदा में राज्य के लोगों के साथ खड़ी नहीं हुई: सुक्खू

0

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने प्रदेश भाजपा पर हमला बोला है। उन्होंने भाजपा पर प्राकृतिक आपदा में राज्य के लोगों के साथ खड़े न होने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि विधान सभा के मानसून सत्र में प्रदेश की त्रासदी को राष्ट्रीय आपदा घोषित करने के संकल्प पर 3 दिन चर्चा हुई। चर्चा में पक्ष व विपक्ष के सभी सदस्यों ने भाग लिया।

उन्होंने कहा कि इसके बाद प्रस्ताव पर मतदान के दौरान विपक्ष सदन में खामोश रहा। मुख्यमंत्री शिमला में पत्रकार वार्ता को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश को विशेष राहत पैकेज देने के मुद्दे पर वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह व भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मिले।

सभी ने मदद का आश्वासन दिया। मगर प्रदेश भाजपा की खामोशी हैरत में डालने वाली थी। उन्होंने कहा कि सिर्फ राजनीति के लिए ही राजनीति नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि अपने जीवन काल में उन्होंने प्रदेश में प्राकृतिक आपदा से तबाही का ऐसा मंजर कभी नहीं देखा। सरकार ने आपदा की चुनौती से पार पाने के लिए युद्ध की तरह लड़ाई लड़ी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here