Site icon Satluj Times

कांग्रेस अर्बन नक्सलवाद सबसे बड़ी सामने चुनौती, इसका रिमोट देश के बाहर : जयराम

नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने आरोप लगाया है कि कांग्रेस का अर्बन नक्सलवाद भारत के सामने इस समय सबसे बड़ी चुनौती है, जिसका रिमोर्ट देश के बाहर है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की हकीकत और इससे बचना जरुरी है। जयराम ठाकुर यहां भाजपा संगठन पर्व की बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री और कांग्रेस परिवार का हर दिन नया झूठ बोलना हकीकत है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा 11वें स्थान से दुनिया की तीसरे सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना है। केंद्र सरकार एक है तो सेफ है के भाव के साथ काम कर रही है। इसी कारण सबका साथ, सबका विश्वास और विकास के कारण महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में भाजपा गठबंधन को भारी जीत मिली है। इस तरह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय राजनीति में एक नया शब्द जुड़ा है और वह है प्रो-इनकंबैंसी। इस शब्द को पिछले 70 वर्ष में कभी नहीं सुना गया। आज देश को भाजपा और एन.डी.ए. गठबंधन पर भरोसा है।

Exit mobile version