Site icon Satluj Times

एकता और सौहार्द का संदेश देने के उद्देश्य से आरम्भ की भारत जोड़ो यात्रा- राहुल गांधी

हिमाचल प्रदेश के मानसर पहुंचने पर भारत जोड़ो यात्रा का गर्मजोशी से स्वागत।

भारत जोड़ो यात्रा दे रही है देश को एकजुट करने का संदेश: मुख्यमंत्री

कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो यात्रा के हिमाचल प्रदेश के इंदौरा विधानसभा क्षेत्र के मानसर में प्रवेश पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह, मंत्रिमण्डल के सदस्यों और कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने भव्य स्वागत किया।

हिमाचल के सीमावर्ती गांव घटोटा में हिमाचल प्रदेश आगमन पर राहुल गांधी की उपस्थिति में पंजाब कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष राजा वारिंग ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और कांग्रेस की प्रदेशाध्यक्ष एवं सांसद प्रतिभा सिंह को तिरंगा सौंपा।

 

Exit mobile version