Site icon Satluj Times

हिमाचल के किनौर जिले में हुआ बड़ा हादसा, दिल्ली से आए 11 पर्यटकों में से 9 की मौत।

हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में घूमने आए पर्यटक मुख्य रूप से दिल्ली राजधानी क्षेत्र से थे। पर्यटक बटसेरी में सांगला से 3 किलोमीटर आगे चितकुल जा रहे थे, जो दिल्ली से लगभग 250 किलोमीटर दूर एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल है। रविवार को हुए भूस्खलन में गाड़ी के ऊपर पत्थर गिरने से 9 पर्यटकों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि अन्य 2 पर्यटक अभी घायल हैं।

https://satlujtimes.com/wp-content/uploads/2021/07/Batseri-landslide.mp4

पुलिस अधीक्षक एस.आर.राणा ने कहा की बचाव अभियान जारी है और सड़क को यातायात के लिए बंद कर दिया गया है। वहां कम से कम 50 वाहन फंसे हुए हैं। घायलों में से 2 को नजदीकी अस्पताल में रेफर कर दिया गया है।

स्थानीय अधिकारियों के मौके पर पहुंचने से पहले ही इलाके के लोगों ने पर्यटकों को बचाने का कार्य शुरू कर दिया था। दुर्घटना पर दुख व्यक्त करते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री जयराम ठाकुर ने स्थानीय अधिकारियों को बचाव कार्य में तेजी लाने को कहा। और मारे गए और घायलों में से प्रत्येक के परिजनों को राहत प्रदान करने को कहा।

Exit mobile version