अविनाश राय खन्ना (भाजपा प्रदेश प्रभारी, रेड क्रॉस राष्ट्रीय उपाध्यक्ष) ने नई दिल्ली में हिमाचल के नए केंद्रीय खेल, सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर से मुलाकात की। जिसमें उन्होंने अनुराग सिंह ठाकुर को देश का कार्यभार संभालने की शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर अविनाश राय खन्ना ने केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर को रेड क्रॉस की पुस्तिका “इनीशिएटिवस” और स्वयं अपने द्वारा लिखी पुस्तिका “मायएक्सपीरियंसड्यूरिंगकॉविड-19” और “एबिगसैल्यूटटूकोरोनावॉरियर्स” भेंट की। उन्होंने कहा कि अनुराग सिंह ठाकुर के केंद्रीय मंत्री बनने पर देश के खेल, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को नई दिशा और ऊर्जा प्राप्त होगी।
उन्होंने यह भी कहा कि पहले भी अनुराग सिंह ठाकुर ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और इससे पूर्व राज्य केंद्रीय वित्त मंत्री के रूप में युवाओं का नेतृत्व तथा अच्छा कार्य किया है। अनुराग सिंह ठाकुर की यह नियुक्ति हिमाचल प्रदेश के लिए एक गौरव की बात है।