अनुराग ठाकुर ने मोदी सरकार के मंत्री परिषद् को उत्कृष्ट बताते हुए हिमाचल की जनता को विश्वास, सम्मान व आशीर्वाद बनाए रखने के लिए आभार प्रकट किया

0

भाजपा की जन आशीर्वाद रैली का आयोजन हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के शोघी ग्रामीण क्षेत्र में किया गया। इसका प्रतिनिधित्व श्री अनुराग ठाकुर व प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने किया। जिला अध्यक्ष रवि मेहता, शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज और सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं ने इस रैली का जोरदार स्वागत किया तथा शिमला ग्रामीण मंडल की ओर से मां तारा का चित्र अनुराग ठाकुर को भेंट किया।

यह रैली 5 दिन तक जारी रहेगी और इसका प्रयोजन जनता का विश्वास जीतना, सरकार की नीतियों व विपक्ष की नकारात्मकता को जनता के सामने पेश करना है।

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण और युवा मामले व खेल मंत्री श्री अनुराग ठाकुर ने कहा, मोदी सरकार के नेतृत्व भारत के अब तक के सबसे बड़े व युवा मंत्रिमंडल का गठन किया गया, जिसमें पिछड़े वर्गों की अब तक की सबसे अधिक संख्या है। पिछड़े वर्गों में 27 ओबीसी (35%), 12 एससी (15%), 8 इसटी (10%) हैं। इसके अतिरिक्त महिला सशक्तिकरण को सम्मान देते हुए मोदी सरकार के नेतृत्व में 11 महिला मंत्री पद शामिल हैं और इस युवा मंत्रिमंडल में अल्पसंख्यकों की संख्या 5 है और 24 राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों का प्रतिनिधित्व है, जिसमें पांच मंत्री असम, अरुणाचल, प्रदेश, मणिपुर और त्रिपुरा से है। उन्होंने कहा कि मंत्रिमंडल में शामिल मंत्रियों में 13 वकील, 6 डॉक्टर, 5 इंजीनियर, 7 सिविल सेवक, 7 पीएचडी, 3 एमबीए डिग्री धारक और 68 स्नातक हैं।

अनुराग ठाकुर ने प्रधानमंत्री मोदी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने मुझे इतनी कम उम्र में दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र में कैबिनेट मंत्री बनाया जो कि पूरे प्रदेश के लिए सम्मानित और गौरवान्वित करने की बात है। उन्होंने जन यात्रा के दौरान पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा दिए गए सम्मान व आशीर्वाद के प्रति भी अपनी खुशी प्रकट की।

उन्होंने विपक्ष की नीतियों और उनकी नकारात्मक सोच पर भी प्रहार किया। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के नए मंत्री परिषद में समाज के विभिन्न वर्गों का शामिल होना विपक्ष को रास नहीं आया जबकि उसका उद्देश्य केवल देश के विभिन्न कोनों से विभिन्न वर्गों के मंत्रियों को शामिल कर भारत की अखंडता व एकता का परिचय देना था। जनता ने दो बार मोदी जी को देश के प्रधानमंत्री के रूप में चुना जो कि कांग्रेस अभी तक स्वीकार करने के लिए तैयार नहीं है और वे संसद में हल्ला मचा कर संसद को ठीक तरह से नहीं चलने देना चाहते। विपक्ष को ना तो जनता की फिक्र है, ना टैक्सपेयर की कद्र और न ही संवैधानिक मूल्यों के प्रति कोई संवेदनशीलता है। उनका कार्य केवल और केवल अराजकता फैलाना है।

इसके अतिरिक्त उन्होंने स्वतंत्रता दिवस पर ‘आजादी के महोत्सव’ पर प्रधानमंत्री मोदी द्वारा दिए गए विज़न के बारे में याद दिलाया जिसमें प्रधानमंत्री मोदी द्वारा यह विश्वास दिलाया कि आजादी के 100 साल बाद भारत एक महान राष्ट्र व शक्ति बन जाएगा। उन्होंने कहा कि हम सभी को भी प्रधानमंत्री मोदी द्वारा दिए गए इस विज़न की दिशा में अपने कदम बढ़ाते हुए मिलजुल कर कार्य करना होगा। अतः इसी सीजन को ध्यान में रखकर ही नए मंत्री परिषद का गठन किया गया है। अंत में श्री अनुराग ठाकुर ने अपने शब्दों को विश्राम देते हुए कहा कि आपका प्रेम, स्नेह और आशीर्वाद हमें दृढ़ बनाए रखने के लिए जरूरी है और मोदी सरकार आपकी सेवा में हर पल तत्पर है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here