Site icon Satluj Times

आम आदमी पार्टी के प्रदेश सह प्रभारी ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की 

आम आदमी पार्टी के प्रदेश सह प्रभारी एवं दिल्ली एसजीपीसी के सदस्य कुलवंत सिंह भाठ ने आज शिमला प्रदेश कार्यालय दीप कमल चक्कर में भाजपा का दामन थामा। कुलवंत ने भाजपा प्रभारी अविनाश राय खन्ना एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप की उपस्थिति में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

कुलवंत मूलता नैना देवी मझारी गांव के रहने वाले हैं। कुलवंत ने कहा कि आम आदमी पार्टी की कथनी और करनी में फर्क देख उन्होंने भाजपा का दामन थामा भाजपा जो कहती है वह करके दिखाती है।

Exit mobile version