Site icon Satluj Times

दिल्ली-शिमला फ्लाइट नहीं उड़ी, शिमला एयरपोर्ट पर आपात अभ्यास

नई दिल्ली-शिमला के बीच शुक्रवार को हवाई सेवा संचालित नहीं हो सकी। ऑपरेशनल कारणों से एलायंस एयर की फ्लाइट ने नई दिल्ली से शिमला स्थित जुब्बड़हट्टी एयरपोर्ट के लिए उड़ान नहीं भरी। एयरपोर्ट प्रबंधन के अनुसार, यात्रियों की सुरक्षा, सुविधा और बेहतर सेवाएं सुनिश्चित करना भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण की सर्वोच्च प्राथमिकता है। हाल के दिनों में इस मार्ग पर नियमित उड़ानें संचालित हो रही थीं और यात्रियों की संख्या भी अच्छी रही।

शिमला एयरपोर्ट पर शुक्रवार को टेबल टाप माक एक्सरसाइज और आंशिक आपातकालीन माक एक्सरसाइज आयोजित की गई। इसका उद्देश्य आपात परिस्थितियों से निपटने के लिए एयरपोर्ट की तैयारियों, विभिन्न एजेंसियों के बीच समन्वय और त्वरित प्रतिक्रिया क्षमता को मजबूत करना था। अभ्यास के दौरान आपात स्थिति में अपनाई जाने वाली कार्यप्रणाली और संबंधित व्यवस्थाओं का अभ्यास किया गया।

Exit mobile version