Site icon Satluj Times

15 अगस्त को डीए की घोषणा करें मुख्यमंत्री: कुरैशी

हिमाचल प्रदेश के पेंशनर 15 अगस्त को मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू से महंगाई भत्ते (डीए) की लंबित तीन किस्तों और अन्य वित्तीय लाभों की घोषणा की उम्मीद जता रहे हैं। पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन सुन्नी यूनिट के पूर्व अध्यक्ष मुश्ताक कुरैशी ने कहा कि डीए और मेडिकल बिलों का भुगतान न होने से पेंशनरों में भारी रोष है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री स्वयं को कर्मचारी का बेटा बताते हैं, इसलिए उन्हें सेवानिवृत्त कर्मचारियों का दर्द समझते हुए 15 अगस्त को बकाया देनदारियों को चुकता करने का ऐलान करना चाहिए, ताकि इस महंगाई में पेंशनरों को राहत मिल सके।

Exit mobile version