मुख्यमंत्री और कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव ने मंडी के देयोरी में बांटा आपदा पीड़ितों का दुःख-दर्द

0

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू और कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने आज मंडी जिले के द्रंग विधानसभा क्षेत्र के देयोरी गांव में आपदा से हुए नुकसान का जायजा लिया। उन्होंने पीड़ितों से मिलकर उनका दुःख-दर्द बांटा और उन्हें हर संभव सहायता का भरोसा दिया।

उन्होंने वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय देयोरी के भवन को हुए नुकसान का भी निरीक्षण किया। इस दौरान सांसद एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह, प्रदेश कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला तथा पूर्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर व प्रकाश चौधरी उपस्थित थे।

इस अवसर पर प्रियंका गांधी ने कहा कि वह हिमाचल में परिवार के एक सदस्य के नाते अपना कर्तव्य समझते हुए स्वजनों के दुःख-दर्द बांटने आई हैं। उनकी कोशिश है कि आपदा के कारण जो समस्याएं लोगों को आई हैं वे जल्द हल हों।

प्रियंका गांधी ने कहा कि हम सब मिलजुलकर, एकजुट होकर, एक दूसरे की मदद करके, हाथ थाम कर आगे बढ़ते हुए इस आपदा से उबरेंगे। उन्होंने इस बात पर प्रसन्नता जाहिर की कि यहां आते समय रास्ते में कुछ महिलाएं उनसे मिलीं तथा उन्होंने बताया कि वे पिछले 10 दिनों से श्रमदान करके सड़क बहाली के कार्य में सहयोग कर रही हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here