मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने रविवार सायं हमीरपुर जिले के सुजानपुर टीहरा में राष्ट्र स्तरीय होली उत्सव की पहली सांस्कृतिक संध्या का शुभारम्भ किया।
मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि लोगों के आशीर्वाद और सहयोग से आने वाले 10 वर्षों के दौरान हिमाचल, देश का सबसे समृद्ध राज्य बनकर उभरेगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस प्रकार के उत्सव और त्यौहार हमारे बन्धुत्वभाव, अनूठी सांस्कृतिक विरासत और परम्पराओं के प्रतीक होते हैं। इनके माध्यम से युवाओं को प्रदेश की समृद्ध संस्कृति को जानने और समझने के अवसर प्राप्त होते हैं।