मुख्यमंत्री ने सैनिक स्कूल सुजानपुर टिहरा में विद्यार्थियों के साथ किया संवाद

0

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज हमीरपुर जिला के सैनिक स्कूल सुजानपुर टिहरा में विद्यार्थियों के साथ संवाद किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि राष्ट्र को युवाओं की क्षमता पर पूर्ण विश्वास है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी स्वयं भी एकाग्रचित्त होकर पूर्ण आत्मविश्वास से विभिन्न चुनौतियों का सामना कर जीवन में सफल हो सकते हैं।

उन्होंने कहा कि पाठशाला विद्या का मंदिर होता है और यह हमें ज्ञान प्रदान करने के साथ ही भविष्य की चुनौतियों से लड़ने के काबिल भी बनाता है।

मुख्यमंत्री ने दक्षता एवं कौशल विकास के महत्व पर बल देते हुए कहा कि यह हमें बदलते विश्व के साथ भविष्य की आवश्यकताओं के अनुरूप तैयार करता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here