मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू और उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य एवं समृद्धि की कामना की है।
अपने बधाई संदेश में मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि हिमाचल प्रदेश ने सभी क्षेत्रों में आशातीत प्रगति की है जिसका श्रेय राज्य के मेहनतकश तथा ईमानदार लोगों को जाता है।
उन्होंने कहा कि हमारा संविधान हमारा मार्गदर्शक है। गणतंत्र दिवस सभी को एक सूत्र में बांधने वाली भारतीयता के गौरव का उत्सव है। मुख्यमंत्री ने लोगों से भारत को शांतिपूर्ण और प्रगतिशील देश बनने की दिशा में सदैव समर्पित होकर कार्य करने का आह्वान किया।