भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जगत प्रकाश नड्डा जी ने आज सोमवार को हिमाचल प्रदेश के रामपुर (शिमला), कोटखाई और रोहडू में भाजपा के विजय संकल्प अभियान के तहत आयोजित दो विशाल जन-सभाओं को संबोधित किया और हिमाचल प्रदेश की जनता से प्रदेश के विकास के लिए एक बार पुनः भाजपा को ऐतिहासिक विजय दिलाने की अपील की। श्री नड्डा ने कहा कि विपक्ष हर बार चुनाव को उलझाने का कुप्रयास करता है, मतदाताओं को भटकाने की साजिश करता है और प्रजातंत्र की चलती हुई गाड़ी को अटकाने का काम करता है।
![](https://satlujtimes.com/wp-content/uploads/2022/11/BJP-2-1024x683.jpg)
भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि हिमाचल प्रदेश की जनता ने कांग्रेस और राजनीतिक पर्यटन पर आई आम आदमी पार्टी को स्पष्ट संदेश दे दिया है कि हिमाचल प्रदेश में राज नहीं, रिवाज बदल रहा है और हर जगह कमल ही कमल खिल रहा है।