कांग्रेस परिवारवादी मानसिकता की रक्षक वहीं भाजपा ने दिया सामाजिक विकास मॉडल

0

भारतीय जनता पार्टी के उपाध्यक्ष राजीव भारद्वाज ने शिमला में पत्रकारों को सबोंधित करते हुए कहा कि डबल ईजंन की सरकार ने हिमाचल के विकास को तेज़ रफतार दी हैं। डबल ईजन की सरकार ने विकास और कल्याणकारी योजनाओं के नए आयाम सथापित किए है जहां कांग्रेस परिवारवाद, राजवाडाशाही को पोषित करने में व्यस्त रही वहीं भारतीय जनता पार्टी ने एम्स बिलासपुर, बल्क ड्रग पार्क, सामाजिक सुरक्षा पेंशन,हिमकेयर , शगुन योजना , गरीब कल्याण अन योजना ,  हाटी समुदाय को 55 वर्षों के आंदोलन को सामाजिक न्याय देने का काम किया हैं। 

उन्होने कहा कि स्वास्थ्य क्षेत्र के अंदर प्रदेश की जयराम सरकार ने सराहनीय काम किया हैं। अबतक डबल ईंजन की सरकार ने निःशुल्क इलाज पर 528 करोड़ खर्च करके 5 लाख 2 हजार मरीजों को मुफत इलाज प्रदेश के अंदर किया है। कोरोना जैसी विशाल महामारी के अंदर प्रदेश ने टिकाकरण के अभियान ने दोनों टिकाकरण अभियान में प्रथम स्थान प्राप्त किया हैं। इसके अलावा सहारा योजना  प्रदेश सरकार की प्रदेश की जनता के प्रति स्वेंदनशीलता का प्रतीक है। सहारा योजना के अंतर्गत 20 हजार  जरूरत मंदों को जयराम सरकार ने 3-3 हजार रूपये की आर्थिक सहायता प्रदान की है। यह सच में प्रदेश सरकार की जरूरत मंदों के प्रति  सहानुभूति एवं सहायक दृष्टि को प्रदशित करती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here