प्रधानमंत्री के पांच संकल्पों को आत्मसात करके राष्ट्र निर्माण में अपना सक्रिय योगदान दें प्रदेशवासीः जगत प्रकाश नड्डा

0

पौने पांच वर्षों में हिमाचल ने किया अभूतपूर्व विकासः जय राम ठाकुर

सांसद और भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने कहा कि केंद्र में नरेन्द्र मोदी और प्रदेश में मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के नेतृत्व वाली ‘डबल इंजन’ सरकार ने कड़ी मेहनत, समर्पण और जनकल्याण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता के बल पर हिमाचल को देश के अग्रणी राज्य के रूप में स्थापित किया है। जगत प्रकाश नड्डा आज सिरमौर जिले के पांवटा साहिब में ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ के तहत आयोजित एक कार्यक्रम में भारी जनसमूह को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर शानदार स्वागत के लिए सिरमौर जिलावासियों का आभार व्यक्त करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि केंद्र में नरेन्द्र मोदी और हिमाचल में जय राम ठाकुर के कुशल नेतृत्व में भाजपा की सरकारें विकास तथा जनकल्याण के लिए अपने समर्पण एवं सक्रियता के कारण जनआकांक्षाओं पर पूरी तरह खरी उतरी हैं। जगत प्रकाश नड्डा ने कहा कि केंद्र सरकार भारत को ‘विश्व गुरु’ बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। जबकि, जय राम ठाकुर के नेतृत्व में प्रदेश सरकार हिमाचल को देश का सबसे प्रगतिशील राज्य बनाने के लिए कृतसंकल्प है। 

जगत प्रकाश नड्डा ने प्रदेशवासियोें से आग्रह किया कि वे 76वंे स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री द्वारा लाल किले से देशवासियों को दिए गए पांच संकल्पों को आत्मसात करके राष्ट्र निर्माण में अपना सक्रिय योगदान दें।केंद्र सरकार की उपलब्धियों की चर्चा करते हुए भाजपा के अध्यक्ष ने कहा कि खसरा, जापानी बुखार, पोलियो और अन्य बीमारियों के टीके भारत को इनके अविष्कार के कई वर्षों के बाद उपलब्ध हुए थे। लेकिन, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की दूरदर्शी सोच और सशक्त नेतृत्व के कारण भारत ने कोविड-19 की वैक्सीन मात्र नौ महीने में तैयार करके वैश्विक स्तर पर बहुत बड़ी सफलता हासिल की। उन्होंने कहा कि देशवासियों को 200 करोड़ से अधिक मुफ्त टीके उपलब्ध कराने के अलावा भारत ने दुनिया के 100 से अधिक अन्य देशों को भी वैक्सीन उपलब्ध करवाई। जगत प्रकाश नड्डा ने कोरोना रोधी वैक्सीन की पहली और दूसरी खुराक देने में हिमाचल को देश का पहला राज्य बनाने के लिए जय राम सरकार के प्रयासों की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि विपक्ष के दुष्प्रचार से प्रभावित हुए बिना जय राम ठाकुर द्वारा प्रदेश को सशक्त नेतृत्व प्रदान करने के कारण ही यह संभव हुआ है। 

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि केंद्र सरकार यूक्रेन में फंसे देश के 24000 से अधिक विद्यार्थियों को वापस लाने में भी सफल रही, जिनमें से हिमाचल प्रदेश के लगभग 430 विद्यार्थी थे। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के विद्यार्थी भी अपने वाहनों पर भारतीय ध्वज फहराकर यूक्रेन से बाहर निकलने में सफल रहे। उन्होंने कहा कि यह बदलते भारत की तस्वीर है और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सक्षम नेतृत्व के कारण ही संभव हुआ है।जगत प्रकाश नड्डा ने कहा कि प्रधानमंत्री ने समाज के कमजोर और वंचित वर्गों को सभी देय लाभ सुनिश्चित किये हैं। उन्होंने कहा कि देश के 50 करोड़ से अधिक लोगों को 5 लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा कवर प्रदान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने इस योजना से छूटे हुए लोगों को लाभान्वित करने के लिए हिमकेयर योजना शुरू की है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की पूर्व केन्द्र सरकार ने सदैव राज्य के हितों की अनदेखी की, जबकि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने प्रदेश का विशेष राज्य का दर्जा बहाल किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा के कार्यकाल के दौरान परियोजनाओं के लिए केंद्र तथा राज्य की हिस्सेदारी का 90ः10 का अनुपात भी बहाल किया गया। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी द्वारा हिमाचल प्रदेश को प्रदान किए गए विशेष औद्योगिक पैकेज को तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह द्वारा समाप्त कर दिया गया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here