Site icon Satluj Times

जयराम सरकार ने हिमाचल प्रशासनिक सेवा (एचएएस) काडर के 5 अधिकारियों को तब्दील किया

जयराम सरकार ने हिमाचल प्रशासनिक सेवा (एचएएस) काडर के 5 अधिकारियों को तब्दील किया है। साथ ही एचएएस काडर के दो अधिकारियों को अतिरिक्त कार्यभार भी सरकार ने सौंपा है। सरकार ने शिमला नगर निगम के अतिरिक्त आयुक्त का कार्यभार देख रहे अजीत भारद्वाज को इस पद के अतिरिक्त कार्यभार से मुक्त कर दिया है।भारद्वाज अब सिर्फ शिमला स्मार्ट सिटी के महाप्रबंधक का कार्यभार देखेंगे। उनके स्थान पर जिला उद्योग केंद्र सोलन में महाप्रबंधक के पद पर कार्यरत बाबू राम शर्मा का तबादला किया गया है।


शुक्रवार को जारी तबादला आदेशों के मुताबिक सरकार ने एचएएस अधिकारी रामप्रसाद को एसी टू डीसी कांगड़ा , विमला देवी को उपमंडल अधिकारी निचार और मनीष चौधरी को एसी टू डीसी चंबा नियुक्त किया गया है। मनीष चौधरी चंबा मेडिकल कालेज के संयुक्त निदेशक का अतिरिक्त कार्यभार भी देखेंगे।
सरकार ने जोगिंद्रा केंद्रीय सहकारी बैंक के प्रबंध निदेशक एचएएस लायकराम वर्मा को महाप्रबंधक उद्योग विभाग सोलन और उपमंडलाधिकारी कल्पा शशांक गुप्ता को एसी टू डीसी किन्नौर का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है।

राजेश शर्मा ने संभाला पद भार
सरकार ने बीते दिनों पंजीयक सहकारी सभाओं के पद पर कार्यरत आईएएस अधिकारी राजेश शर्मा का तबादला राज्यपाल के सचिव के पद पर किया था। शुक्रवार को राजेश शर्मा राजभवन पहुंचे। उन्होंने राज्यपाल आचार्य देवव्रत से शिष्टाचार भेंट की। इसके पश्चात उन्होंने राज्यपाल के सचिव का पदभार संभाला। 

Exit mobile version