Site icon Satluj Times

मोदी सरकार के श्वेत पत्र ने खोली कांग्रेस की पोल : अनुराग

-कांग्रेस के लिए देश नहीं, बल्कि खुद की जेब भरना था प्राथमिकता

केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने हाल ही में केंद्र सरकार द्वारा संसद में पेश किए गए श्वेत पत्र पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा “श्वेत पत्र” ने पूरी तरह से कांग्रेस की पोल खोल दी है। इससे पता चलता है कैसे कांग्रेस की प्राथमिकता हमेशा परिवार और भ्रष्टाचार रहा है। उनके लिए देश नहीं बल्कि खुद की जेब भरना प्राथमिकता थी। श्वेत पत्र ने पूरी तरह से साफ किया है कि कैसे कांग्रेस काल में देश की आर्थिक नीतियों को नुकसान पहुंचा। देश के बैंक घाटे में थे। 12 में से 11 बैंक पीसीए फ्रेमवर्क में थे। लोग पैसा लेकर भाग रहे थे और सरकार चुप बैठी थी।

Exit mobile version